होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना वायरस के बीच देश में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, हिमाचल में 1800 प्रवासी पक्षियों की हुई मौत

कोरोना वायरस के बीच देश में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, हिमाचल में 1800 प्रवासी पक्षियों की हुई मौत

 

भारत में अभी कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म भी नहीं हुआ था कि इस बीच देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने सैकड़ों पक्षियों की मौत का कारण बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की। 

दरअसल, सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पोंग बांध झील में मृत पाए गए प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं केरल के बाद देश में हिमाचल प्रदेश चौथा ऐसा राज्य बन गया है जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। झील अभयारण्य में अब तक करीब 1800 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

हिमाचल में अंडे, मांस, चिकन आदि की बिक्री पर रोक 

वही, केंद्र द्वारा दी गई जानकारी का जिक्र करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अर्चना शर्मा ने कहा कि बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में मृत पक्षियों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डीजीज से इसकी पुष्टि का इंतजार कर रहा है क्योंकि इस बीमारी की जांच के लिए यह नोडल इकाई है।

उन्होंने कहा कि जालंधर में उत्तरी क्षेत्र बीमारी जांच प्रयोगशाला ने भी पक्षियों के नमूनों में फ्लू की आशंका व्यक्त की है। कांगड़ा के जिलाधिकारी राकेश प्रजापति ने जिले के फतेहपुर, देहरा, जवाली और इंदौरा उप मंडल में मुर्गी, बत्तख, हर प्रजाति की मछली और उससे संबंधित उत्पादों जैसे अंडे, मांस, चि​कन आदि की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी पढ़ें- सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें अधिकारीः सीएम जयराम


संबंधित समाचार