होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना वायरस: कैबिनेट सचिव राजीव गौबा बोले- लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं

कोरोना वायरस: कैबिनेट सचिव राजीव गौबा बोले- लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं

 

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में 21 दिनों के लिए जारी लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही है कि यह लॉकडाउन बढ़ भी सकता है। वही, केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को इस अटकल को ख़ारिज करते हुए कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें चौंकाने वाली हैं, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है।

दरअसल, दुनियाभर में इस वक्त कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस के चलते पुरे विश्व में 7 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। वही, 33,000 से अधिक लोगों की मौत इस वायरस के चलते हो चुकी है। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार की सुबह 10.30 बजे अपडेट की गई जानकारी के अनुसार, देश में कोराना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1071 हो चुकी है जिनमें से 99 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि इस घातक वायरस ने 29 लोगों की जान ले ली है। 

यह भी पढ़ें- कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने Insta पर शेयर किया पोस्ट, बताया अपना हाल


संबंधित समाचार