होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने Insta पर शेयर किया पोस्ट, बताया अपना हाल

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने Insta पर शेयर किया पोस्ट, बताया अपना हाल

 

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से आइसोलेशन में हैं। वह लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। कनिका 20 मार्च 2020 को वहां भर्ती हुई थीं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कनिका कपूर ने आज पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

इस पोस्ट में कनिका ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें घड़ी की तस्वीर के साथ लिखा है, 'जिंदगी हमें समय का सही इस्तेमाल करना सिखाती है। वहीं समय हमें जिंदगी की कद्र करना सिखाता है।'

इसी पोस्ट में कनिका ने कैप्शन में लिखा- 'सोने जा रही हूं। आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं. सेफ रहें। आप सभी का मेरी चिंता करने के लिए शुक्रिया। लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं. मैं ठीक हूं। उम्मीद है कि मेरा अगला कोरोना टेस्ट नेगेटिव होगा अपने बच्चों और फैमिली के पास जाने का इंतजार है। मैं उन्हें बहुत मिस कर रही हूं।'

आपको बता दें कि इस पोस्ट के साथ सिंगर कनिका कपूर ने कमेंट्स सेक्शन को भी बंद कर रखा है। इसका मतलब यह है कि उनके इस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर सकता।


संबंधित समाचार