होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले बिल को मिली मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले बिल को मिली मंजूरी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक (Central Cabinet Meeting) खत्म हो गई है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी (Farm Laws Repeal) के एलान के बाद आज कैबिनेट बैठक में किसान कानून वापसी वाले बिल को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट ने सर्वसम्मति बिना किसी चर्चा के कृषि बिल वापस लेने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

बात दें कि 19 नवंबर को पीएम मोदी ने को राष्ट्र के नाम संबोधन में करते हुए तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया था। इसी कड़ी में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की लिए एक बिल को कैबिनेट की ओर से मंजूरी जरूरी थी। इसके बाद अब इसे दोनों सदनों में पारित करवाया जाएगा और तीनों कृषि कानून विधिवत पूरी तरह से रूप से खत्म हो जाएंगे। कैबिनेट की यह बैठक आज सुबह 11 बजे  पीएमओ में शुरू हुई थी। 

दोनों सदनों में पेश होंगे बिल
संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से शुरू होने जा रहा है। संसदीय नियमों के अनुसार जिस तरह किसी भी कानून को बनाने की एक प्रक्रिया होती है, उसी तरह पुराने कानून को वापस लेने की भी वही प्रक्रिया होती है। इसलिए पूराने कानून को वापस लेने या समाप्त करने के लिए संसद के दोनों सदनों से बिल पारित करवाना पड़ता है।

किसी भी पूराने कानून को एक नया कानून बनाकर ही खत्म किया जा सकता है। कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए संसद सत्र में लोकसभा या राज्यसभा में तीन कानूनों के लिए या तो तीन अलग-अलग या फिर तीनों के लिए एक ही बिल पेश किया जाएगा। पेश होने के बाद चर्चा या बिना चर्चा के बिल पहले एक सदन से और फिर दूसरे सदन से पारित होगा और फिर मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही ही तीनों कृषि कानून निरस्त हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें- कैबिनेट की बैठक आज, कृषि कानूनों को वापस लिए जाने वाले बिल को क्या मिलेगी मंजूरी?


संबंधित समाचार