होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नाराज हो सकती हैं मां सरस्वती

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नाराज हो सकती हैं मां सरस्वती

 

इस साल 16 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का यह पर्व हर साल माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती प्रकट हुईं थीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। वहीं, धर्मशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिनको बसंत पंचमी के दिन करना वर्जित किया गया है। जी हां, ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहा है कि बसंत पंचमी के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए। तो चलिए जानते है... 

- मांस और मदिरा से रहें दूर 

चूंकि बसंत पंचमी को विद्यारम्भ और कई अन्य तरह के शुभ कार्यों के लिए बहुत शुभ मुहूर्त माना जाता है। इसलिए इस दिन मांस और मदिरा से दूर रहना चाहिए। वहीं, इस दिन ब्रह्मचर्य धर्म का भी पालन करना चाहिए।

- न पहने रंग-बिरंगे वस्त्र 

ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन काले या रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनना चाहिए। चूंकि मां सरस्वती को पीला रंग अधिक पसंद है। इसलिए मां सरस्वती को पीला वस्त्र चढ़ाना चाहिए और स्वयं भी पीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। 

- बिना स्नान किए नहीं करना चाहिए भोजन 

धर्मशास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन भी नहीं करना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन ज्ञान, कला और संगीति की देवी मां सरस्वती का व्रत रखना चाहिए और पूजा करने के बाद ही कुछ खाना चाहिए। 

- इस दिन किसी के प्रति न लाएं मन में बुरे विचार  

बसंत पंचमी के इस पावन पर्व पर किसी के प्रति अपने मन में न तो बुरे विचार लाना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहना चाहिए। 

- पेड़-पौधों को न काटे 

बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी पेड़-पौधों को नहीं काटना चाहिए। क्योंकि बसंत पंचमी के दिन ही बसंत ऋतु का आगमन होता है और इस दिन प्रकृति में बसंत ऋतु का सुन्दर तथा नवीन वातावरण पूरी तरह प्रकृति में छा जाता है।

यह भी पढ़ें- मंदिर में प्रवेश करने से पहले क्यों बजाई जाती है घंटी? जानें इसके पीछे का महत्व


संबंधित समाचार