होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

विधायक दल के नेता चुने गए अरविंद केजरीवाल, 16 फरवरी को लेंगे तीसरी बार सीएम पद की शपथ

विधायक दल के नेता चुने गए अरविंद केजरीवाल, 16 फरवरी को लेंगे तीसरी बार सीएम पद की शपथ

 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की भारी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल अब कभी भी लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली है जबकि 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है और कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पायी है। अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता घोषित किए जाने के साथ मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा है कि 16 फरवरी के दिन दिल्ली की नई सरकार का शपथग्रहण होगा और यह शपथग्रहण दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा।

मनीष सिसोदिया ने यह भी बताया कि 16 फरवरी के दिन ही पूरी सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा, यानि केजरीवाल सरकार का पूरा मंत्रीमंडल शपथ लेगा। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, पहली बार वे 2013 में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन कुछ दिनों में ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था, इसके बाद वे फिर से 2015 में मुख्यमंत्री बने।

 

यह भी पढ़ें- तो इसलिए BJP को हार का सामना करना पड़ा है!


संबंधित समाचार