होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि कानूनों के विरोध में 12 अक्टूबर को दिल्ली में आम आदमी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन

कृषि कानूनों के विरोध में 12 अक्टूबर को दिल्ली में आम आदमी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन

 

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनाें के खिलाफ देशभर में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा है कि किसान विरोधी कृषि कानूनाें को वापस लेने को बाध्य करने के लिए पार्टी किसानों के हक में 12 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देगी।

'गांव बचाओ-पंजाब बचाओ' मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के बेहाला और ठरोली गांव में ग्राम सभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने ऐलान किया कि पार्टी विधायक और वालंटियर 12 अक्तूबर को किसान विरोधी घातक बिल को वापस करवाने के लिए किसानों के हक में दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है। 

यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ 3 नवम्बर को पूरे देश में चक्का जाम करेंगे किसान संगठन


संबंधित समाचार