होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि कानूनों के खिलाफ 3 नवम्बर को पूरे देश में चक्का जाम करेंगे किसान संगठन

कृषि कानूनों के खिलाफ 3 नवम्बर को पूरे देश में चक्का जाम करेंगे किसान संगठन

 

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के 24 किसान संगठनों की गुरुवार को कुरुक्षेत्र की कंबोज धर्मशाला में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने की। तीन अध्यादेशों के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए बैठक में हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से किसान संगठनों के प्रतिनिधि एकजुट हुए।

इसी दौरान भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि बैठक में सभी किसान संगठनों ने मिलकर निर्णय लिया है कि तीनों अध्यादेशों के विरोध में 3 नवंबर को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा। 3 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में हाईवे जाम रखे जाएंगे।

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र को ताक में रख कर राज्यसभा में किसान विरोधी तीन काले कानून पारित करवाए है और इन तीनों विधेयकों की वजह से देश का किसान, व्यापारी और मजूदर सड़कों पर उतर विरोध जता रहे है, मगर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही, इससे यही पता चलता है कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर किसानों की ताकत को अनदेखा कर रही है। इसलिए अब भाजपा को किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की ताकत दिखाने का समय आ गया है। इसी बीच गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि तीनों अध्यादेश जो लाए गए हैं ये देश की गुलामी के वारंट हैं। खेती के डेथ वारंट हैं।

यह भी पढ़ें- कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : ओम प्रकाश धनखड़


संबंधित समाचार