होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Aaj Ki Badi Khabar: 29 सितंबर 2022 की शाम की बड़ी खबरें

Aaj Ki Badi Khabar: 29 सितंबर 2022 की शाम की बड़ी खबरें

 

1. कार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग के प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक अक्टूबर 2023 से कारों में छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे।

2. PFI पर केरल हाईकोर्ट सख्त, बसों में तोड़फोड के दौरान पांच करोड़ रुपये हर्जाना देने का निर्देश
प्रतिबंधित संगठन PFI पर केरल हाईकोर्ट ने आज सख्त कार्रवाई की है। 23 सितंबर को राज्य में बंद के दौरान केएसआरटीसी की बसों में तोड़फोड़ की गई थी। उसी पर कोर्ट ने हर्जाने के रूप में संगठन को पांच करोड़ रुपये चुकाने का निर्देश दिया है। यह राशि पीएफआई को सरकारी खजाने में जमा करानी होगी।

3.  मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल कांग्रेस पर साधा हमला, कहा- सीएम को कोई सुध नहीं
विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री का हिमाचल कांग्रेस पर हमला कर कहा 'मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने 5 साल के कार्यकाल में सिर्फ हेलीकॉप्टर उड़ाया है। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों की सुध तक नहीं ली।' बता दें कि जयराम ठाकुर 40 दिनों के बाद किसी पेड़ के नीचे बैठ कर गुनगुनाएंगे कि कोई मेरे बीते दिन लौटा दे।

4. अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए सबसे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है।

5. भावनगर में पीएम मोदी ने किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विकास यात्रा को नए आयाम देने के लिए आज यहां करोड़ों रुपए की अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। ये प्रोजेक्ट भावनगर की पहचान को सशक्त करेगा।

यह भी पढ़ें- Aaj Ki Badi Khabar: पढ़ें 29 सितंबर 2022 की सुबह की पांच टॉप खबरें


संबंधित समाचार