Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है येलो अलर्ट के बीच अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बीते दिन प्रदेश को काफी आंधी-तूफान का सामना करना पड़ा। मनाली और शिमला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को बिजली गिरने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके परिणामस्वरूप आवाजाही ठप रही।
जिला कांगड़ा में बारिश और अंधड़ से कई जगह खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल ढह गई। नगरोटा बगवां में बिजली गिरने से तीन गोशालाएं जल गईं। ऊना में अंधड़ चलने से पेड़ गिरे। धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 37 और ऊना में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा खराब
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बडा बदलाव नहीं हुआ और अनधकतम तापमान में भी कोई बडा बदलाव नहीं हुआ। औसत न्यूनतम एवं अनधकतम तापमान सामान्य रहा। बता दें कि आने वाली 25 तारीख तक मौसम खराब रहने वाला है, तेज बारिश के साथ बिजली कंडकने की भी संभावना जताई है।
राज्य में कुछ स्थानों पर बजली, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) केसाथ आंधी चलेगी। जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में भयंकर गर्मी पड रही है तो वहीं हिमाचल में अप्रैल के मौसम में भी ठंडक बनी हुई है।
Weather Forecast
आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही
वहीं लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा व कुल्लू के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रा और शिंकुला दर्रा बर्फ से लकदक हो गया है। वहीं राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में बादल बरस रहे हैं। शिमला, कुल्लू, चंबा के अलावा मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा में बादल झमाझम बरसे, ओले भी गिरे।
शुक्रवार शाम तक प्रदेश में दो नेशनल हाईवे मनाली-लेह और ग्रांफू-लोसर सहित 106 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। चंबा के भरमौर, पांगी और कुल्लू जिले में भी चोटियों पर बर्फबारी हुई। चंबा जिला के 30 गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। ऊना में गगरेट के गुगलैहड़ में आम का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया।
इस दौरान ऊना-गगरेट सड़क मार्ग पर गुजर रही कार पेड़ की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार सुरक्षित रहे। कुठेड़ा जसवालां गांव में आम का पेड़ घर पर गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। गगरेट में एक उद्योग की दीवार गिर गई। इससे मशीनरी का नुकसान हुआ है।