1 बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज 35वां जन्मदिन है। एक्टर का यह पहला ऐसा जन्मदिन है जब वो हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन सुशांत सिंह के निधन के बाद उनकी यादें और काम उनके फैंस का दिल बहला रही हैं। बता दे कि अभिनेता सुशांत सिंह हर बार अपने जन्मदिन बहुत ही खास तरीके से मनाते थे। उन्होनें अपना आखिरी जन्मदिन भी बहुत ही सादगी के साथ मनाया था। आइए नजर डालते हैं उनके पिछले जन्मदिन की खास तस्वीरों पर
2 दिंवगत अभिनेता सुशांत सिंह ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर पूजा का आयोजन किया था। इस पूजा में फिल्म इंडस्ट्री के गिने-चुने लोग शामिल हुए थे। ये बात कम ही लोगों को मालूम है कि अभिनेता ने अपना आखिरी जन्मदिन अपने परिवार संग ही सेलिब्रेट किया था।
3 अभिनेता सुशांत को बड़ी-बड़ी फिल्मी पार्टियों में जाने का शौक नहीं था। वे ज्यादातर टाइम अपने करीबी दोस्त और परिवार वालों के संग ही बिताया करते थे। अभिनेता सुशांत ने आखिरी बर्थडे अपनी बहनों संग खूब मस्ती के साथ सेलिब्रट किया था।
4 बता दे कि एक्टर सुशांत सिंह भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। उनके कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें वे शिव की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना करते हुए दिखे। शायद इसीलिए ही अभिनेता अपने जन्मदिन पर पूजा का आयोजन करना पंसद करते थे।
5 एक्टर अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा काफी उत्साहित और उत्तेजित नजर आते थे। 34वें जन्मदिन पर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने लिविंग एरिया को फूलों से सजाया था। जन्मदिन के मौके पर घर में रखी गई पूजा के लिए सुशांत ने अकेले ही सारी तैयारियां की थी।