1 श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी मनाया जाता हैं. इस बार नाग पंचमी 25 जुलाई को मनाई जाने वाली हैं. नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती हैं. बताया जाता हैं कि आम जीवन में भी नागों से लोगों का गहरा नाता रहा हैं. इसी वजह से नाग देवता की पूजा-अराधना की जाती हैं. इस दिन दूध चढ़ाकर सुख व समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। आइए हम आपको नांग पंचमी पर पांच रोचक बातें बताते हैं….
2 नाग पंचमी पर नागों को दूध नहीं पिलाया जाता है। क्योंकि दूध पीने से नागों की मृत्यु हो जाती है। क्योंकि दूध पीने से नागों की मृत्यु हो जाती है। दूध पीने से नागों के शरीर में जहर फैल जाता है। मृत्यु का दोष लगकर हम शापित हो जाते हैं।
3 नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती हैं. बता दें नाग देवता की पूजा करने के लिए पांच तरह की चीजें की आवश्यकता होती हैं। इनमें दूध, धान का लावा, धान, दूर्वा घास और गाय के गोबर हैं। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन भी करवाया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने पर घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलती हैं।
4 नाग पंचमी के दिन नाग को दूध पिलाने की परंपरा हैं लेकिन क्या आपको पता हैं कि नाग को दूध पिलाने के कुछ दिन उनकी मृत्यु हो जाती हैं। शास्त्रों में भी लिखा गया हैं की इस दिन नाग को दूध नहीं पिलाना चहिए बल्कि नागों को दूध से स्नान करवाना चाहिए। विज्ञान के अनुसार भी नाग को दूध नहीं पिलाना चाहिए। विज्ञान की मानें तो सांप रेप्टाुइल जीव हैं न कि स्तानधारी। रेप्टाञइल जीव दूध को हजम नहीं कर सकते और ऐसे में उनकी मृत्युत तक हो जाती है।
5 नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष निवारण की पूजा कराने से जातक को विशेष लाभ मिलता है। जब कुंडली में राहु और केतु के बीच सभी ग्रह आ जाते हैं तब कालसर्प दोष बनता है। माना जाता है कि इस योग में रहने वाले इंसान को कभी फल नहीं पाता है, उसे हमेशा किसी ना किसी चीज की परेशानी रहती है। नागपचंमी के दिन विधि-विधान से पूजा करके कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।