होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुई हिंसा का जिम्मेदार किसे बताया ?

सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुई हिंसा का जिम्मेदार किसे बताया ?

 

CAA पर बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा पर नेताओं ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनी शुरू कर दी है, इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए कांग्रेस की अंतिरम अधय्क्ष सोनिया गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुई हिंसा का जिम्मेदार बीजेपी और आम आदमी पार्टी को बताया है। दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है।

सोनिया गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, बीते दिनों पथराव और लोगों की हत्या हुई है। केन्द्र सरकार और दिल्ली की नई सरकार हिंसा पर मूल दर्शक बनी रही। सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया है कि केन्द्र सरकार से बात करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे। वहीं मनमोहन सिंह ने कहा कि दिल्ली में पिछले चार दिनों में जो हुआ है वह राष्ट्रीय शर्म की बात है। इस हिंसा में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए है और यह केन्द्र सरकार की विफलता के चलते हुआ है।

आपको बता दें कि बीते रविवार से लेकर मंगलवार तक नागरिकता कानून के पक्ष और विपक्ष में जमकर हिंसा हुई जिसमें अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, करीब 250 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें करीब 56 से अधिक पुलिस के जवान हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली यानी उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर और चांदबाग में रविवार, सोमवार और मंगलवार को लगातार हिंसा हुई। बदतर हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में शूट के साइट के आदेश जारी कर धारा 144 लगा दी है।

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली हिंसा पर सुनवाई करने वाले जज के तबादले पर प्रियंका गांधी ने कही ये बात


संबंधित समाचार