होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पश्चिम बंगाल: फंदे पर लटका मिला BJP विधायक का शव

पश्चिम बंगाल: फंदे पर लटका मिला BJP विधायक का शव

 

पश्चिम बंगाल में आज सुबह हेमताबाद से भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय का शव सड़क किनारे एक दुकान के बाहर फंदे पर लटकता मिला है। भाजपा ने उनकी हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय पहले माकपा (सीपीएम) की टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।
 

भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्‍या के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर एकाउंट से वीडियो ट्वीट कर लिखा 'निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य!!! ममता बनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा। CPM छोड़ भाजपा में आये हेमताबाद के विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या कर दी गई। उनका शव फांसी पर लटका मिला। क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था ?

 

लोकतंत्र को कैसे कुचला जाता है पश्चिम बंगाल की ममता सरकार इसका जीवंत उदाहरण है। राजनीतिक मतभेदों को हिंसक तरीके से दबाया जा रहा है। लेकिन, लोकतंत्र का ये मख़ौल ज्यादा दिन का नहीं है! आखिर ममता राज का फैसला तो जनता ही करेगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के बीच विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं।
 


संबंधित समाचार