होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर से बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी की भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर से बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी की भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

 

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में एक दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिवाली के बाद एक दिन के लिए भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने कहा कि सूबे में 13 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होगी और मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। हालांकि, चार दिन तक सूबे में मौसम खराब रहने का अनुमान है। वही, 17 नवंबर तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

दरअसल, 13 नवंबर को प्रदेश के केवल ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद तीन दिन यानि 14 से 17 नवंबर तक मध्य पर्वतीय और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। वही, 15 नवंबर के लिए येलो अलर्ट है और पूरे प्रदेश मे बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में चार दिन में केवल एक ही दिन बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली रहेगी। प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.4, कांगड़ा 26.2, भुंतर 26.1, बिलासपुर-नाहन 26.0, हमीरपुर 25.8, सुंदरनगर 25.6, चंबा 24.8, धर्मशाला 19.8, शिमला 19.6, कल्पा 16.6, डलहौजी 12.9 और केलांग में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, केलांग का न्यूनतम पारा शून्य से नीचे माइनस में चला गया है। वहां न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर HRTC चलाएगा स्पेशल बसें, यहां जानें रूट्स की जानकारी


संबंधित समाचार