होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हाथरस से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का निधन, परिवार, पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर

हाथरस से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का निधन, परिवार, पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर

 

Uttar Pradesh: यूपी की हाथरस लोकसभा सीट से (BJP) भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मंगलवार को अलीगढ़ के एक वरुण अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद परिवार, पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
राजवीर के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि-  भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर जी के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ है। उनका जाना पार्टी के लिए एक बड़ा नुकसान है। जमीनी स्तर पर अपने कार्यों के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों को इस अपार पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति!

वहीं सीएम योगी अदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कर कहा- हाथरस लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री राजवीर सिंह दिलेर जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।  प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

वहीं कैराना से बीजेपी सांसद प्रदीप चौधरी ने दिलेर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि- मेरे बहुत ही प्रिय मित्र व बड़े भाई के समान हाथरस से रहे सांसद श्री राजवीर दिलेर जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, इस दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। भगवान उनके परिवारजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति !!

2019 के चुनाव में प्रतिद्वंदी को ढाई लाख वोटों से हराया 

हालांकि, इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी, बल्कि उनकी जगह राज्यमंत्री अनूप वाल्मिकी पर भरोसा जताया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राजवीर दिलेर ने अपने निकट प्रतिद्वंदी को ढाई लाख से अधिक वोटों से हराया था। इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला है इस वजह से इस सीट पर चुनाव नहीं टाला जाएगा।


संबंधित समाचार