होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिवाली पर HRTC चलाएगा स्पेशल बसें, यहां जानें रूट्स की जानकारी

दिवाली पर HRTC चलाएगा स्पेशल बसें, यहां जानें रूट्स की जानकारी

 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिवाली के चलते बाहरी राज्यों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। प्रदेश की ये बसें 11 से 13 नवंबर तक चलेंगी। दरअसल, हिमाचल सरकार ने बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी, शिमला और धर्मशाला समेत अन्य मुख्य डिपुओं से दिल्ली के लिए बसें भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

वही, दिल्ली आने-जाने वाली ये बसें पंजाब-चंडीगढ़ होते हुए कई स्टैंड्स से होकर जाएंगी। 
आपको बता दें कि सरकार का स्पेशल बसें चलाने का मकसद यह है कि लोग अपने घर आकर परिवार के साथ दिवाली मना सकें। वही, कोविड-19 के चलते निर्धारित सभी नियमों का पालन करते हुए इन बसों में सवारियां बैठाएंगे। ऐसे में परिवहन निगम का कहना है कि त्योहार के चलते 40 से 50 सवारियां ज्यादा बैठ सकती हैं।

इसके अलावा सवारियां फोन पर भी अतिरिक्त बसों के लिए आवेदन कर सकती है। वही, दिवाली वाले दिन निगम साधारण बसें चलाएगा। ये दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, बैजनाथ और बद्दी से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- शिमला प्रशासन हुआ सख्त, अब दिवाली पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं बेचे जाएंगे पटाखे


संबंधित समाचार