होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, मनोहर लाल के खिलाफ दिव्यांशु बुद्धिराजा पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, मनोहर लाल के खिलाफ दिव्यांशु बुद्धिराजा पर जताया भरोसा

 

Haryana Congress Candidate List: गुरुवार देर रात कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। हरियाणा की आठ लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख नाम हैं। सैलजा को सिरसा से और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा पर भरोसा जताया है। रोहतक से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को टिकट दिया गया। 

कांग्रेस की लिस्ट

-अंबाला लोकसभा से वरुण चौधरी
-सिरसा लोकसभा से कुमारी सैलजा
-हिसार लोकसभा से जय प्रकाश
-करनाल लोकसभा से दिव्यांशु बुद्धिराजा
-सोनीपत लोकसभा से सतपाल ब्रह्मचारी
-रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा
-भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से राव दान सिंह
-फरीदाबाद लोकसभा से महेंद्र प्रताप

कुमारी सैलजा की बदली गई सीट
कांग्रेस पार्टी ने इस बार कुमारी सैलजा को सिरसा से मैदान में उतारा है क्योंकि पिछली बार वह अंबाला लोकसभा से हार गई थी। वहीं अशोक तंवर के कांग्रेस छोड़ने से यहां बड़ा चेहरा नहीं बचा था, इसलिए भी सैलजा को सिरसा लोकसभा से मैदान में उतारा गया है। अंबाला से हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बेटे वरुण चौधरी को टिकट दिया गया है, जो फिलहाल मुलाना लोकसभा सीट से विधायक हैं। 

वहीं कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम लोकसभा सीट की बात करें तो गुरुग्राम एक्टर से नेता बने राज बब्बर और कैप्टन अजय यादव के बीच मामला फंसा हुआ है, और कुरुक्षेत्र सीट पर इंडिया गठबंधन की साझेदार आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 29 अप्रैल को नॉमिनेशन फाइलिंग शुरू होने से पहले इस सीट पर भी उम्मीदवार तय हो जाएगा।


संबंधित समाचार