होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UPSC CDS II में हिमाचल के रजत कुमार ने किया टॉप, देखें लिस्ट

UPSC CDS II में हिमाचल के रजत कुमार ने किया टॉप, देखें लिस्ट

 

UPSC CDS II Final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा UPSC CDS-2 के अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोरडा निवासी रजत कुमार ने पूरे भारत में पहला स्थान हासिल कर अपनी उपलब्धि से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। रजत के परिजन उसकी इस उपल्बधि से बेहद खुश हैं। इस साल सीडीएस इंडियन मिलिट्री एकेडमिक एग्जाम में रजत कुमार ने टॉप किया है।

रजत कुमार ने पूरे भारत में पहला स्थान पाकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इस परीक्षा का परिणाम 21अप्रैल को घोषित हुआ है। खास बात यह है कि रजत ने बिना किसी कोचिंग के न केवल यह परीक्षा पास की, बल्कि देश में टॉप भी किया। बता दें कि वह सभी उम्मीदवार जो सीडीएस-2 परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू दौर में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस-2 अंतिम परिणाम की जांच कर सकते हैं। कुल 197 उम्मीदवारों को यूपीएससी सीडीएस-2 के लिए अंतिम रूप से चुना गया है।

UPSC CDS II Final Result PDF

साधारण परिवार से संबंध रखने वाले रजत कुमार के पिता प्रदीप कुमार भारतीय डाक सेवा की शाखा भानाला में कार्यरत हैं। रजत कुमार ने पिछले साल ही राजकीय महाविद्यालय शाहपुर से 82 फीसदी अंकों के साथ BA की परीक्षा पासकर कॉलेज में टॉप किया था। इसके लिए रजत को छात्रवृत्ति भी मिली थी।

UPSC CDS II का फाइनल रिजल्ट 2023 ऐसे करें चेक  
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
एक नई PDF फाइल खुलेगी जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
ऐसा करने पर रिजल्ट का PDF खुलेगा।
अब आप अपना नाम चेक कर रिजल्ट डाउनलोड कर इसका प्रिंट ले सकते हैं।


संबंधित समाचार