होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Lok Sabha Election: टिकटों पर बिना किसी जल्दबाजी के होगा फैसला - CM Sukhu

Himachal Lok Sabha Election: टिकटों पर बिना किसी जल्दबाजी के होगा फैसला - CM Sukhu

 

CM Sukhu Delhi Visit: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार शाम को दिल्ली पहुंचे। मीडिया के कुछ सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में चुनाव अंतिम चरण में हैं। ऐसे में टिकटों पर बिना किसी जल्दबाजी के फैसला होगा। देश शाम मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल और राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल मुलाकात कर चुनावी रणनीति बनाई।

वहीं बुधवार को दिल्ली रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर प्रचार में जुटी हुई है। केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों और जो कार्य प्रदेश में भाजपा ने किया, उसे हम जनता की अदालत में रख रहे हैं।

बीजेपी पर बोला हमला

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पार्टी को लकेर कहा कि उन्होंने धन के बल पर जो सत्ता की कुर्सी हथियाने की कोशिश की, यह चुनावों में हमारा मुख्य मुददा होगा। सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने 15 माह में जो आम जनता के कार्य किए हैं, उसे जनता की अदालत में रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह बिके हुए विधायकों के बारे में नहीं बोलना चाहते, क्योंकि वे तो बिके हुए हैं। हम भाजपा की कुनीतियों को जनता के समक्ष रख रहे हैं।

खबरों के मुताबिक  लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई है, जिसको लेकर सीएम सुक्खू दिल्ली पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीएम सुक्खू समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली आएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 26 अप्रैल को शिमला संसदीय सीट के तहत डोडरा क्वार और राजगढ़ में चुनावी जनसभाएं करना प्रस्तावित है। पार्टी नेताओं ने बताया कि 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुक्खू नई दिल्ली से सीधे जनसभाओं में पहुंचेंगे। उनके साथ शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भी मौजूद रहेंगे।


संबंधित समाचार