होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

LAC पर हिंसक झड़प, भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद

LAC पर हिंसक झड़प, भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद

 

लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन भारतीय सेना का एक अधिकारी और 2 जवान शहीद हो गए। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात को हुई है। दोनों ओर से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। बताया जा रहा है कि सिर्फ भारत की तरफ ही नहीं बल्कि चीन की तरफ भी कुछ सैनिकों को चोट पहुंची है। वही,दोनों देशों के सेना के उच्च अधिकारी मौके पर बातचीत करके स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

दरअसल, भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच मई महीने की शुरुआत से ही लद्दाख बॉर्डर के पास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई LAC को पार कर लिया था और पेंगोंग झील, गलवान घाटी के पास आ गए थे। चीन की ओर से यहां पर करीब पांच हजार सैनिकों को तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें- दुनिया के सभी निवेशकों के लिए बहुत अच्छा और व्यवहार्य विकल्प होने जा रहा है भारत : नितिन गडकरी


संबंधित समाचार