होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उत्तराखंड : BJP से निष्कासित हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत

उत्तराखंड : BJP से निष्कासित हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) को भाजपा (BJP) ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर रावत को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भी रावत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है। पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक रावत अपनी सीट बदलने के साथ ही अपनी पुत्रवधू अनुकृति के लिए भी भाजपा से टिकट मांग रहे थे। समझा जाता है कि इन मुद्दों पर भाजपा के राजी न होने पर उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार हेट स्पीच मामला: हिंदू धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला


संबंधित समाचार