होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यूपी: मायावती का सियासी दांव, आज से ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज करेगी BSP

यूपी: मायावती का सियासी दांव, आज से ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज करेगी BSP

 

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं,  ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरु कर दी है। इस बीच मायावती ने भी उत्तर प्रदेश की सियासत में ब्राह्मण कार्ड चला दिया है। आज से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज करने जा रही है। बीएसपी इसकी शुरुआत राम नगरी अयोध्या से करने जा रही है। इसकी जिम्मेदारी बीएसपी माहसचिव सतीश मिश्रा को दी गई है। इन सम्मेलनों के जरिये पार्टी यह बताने की कोशिश करेगी कि वह ब्राह्मणों की सबसे बड़ी हितैषी है। ये कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरु होगा, इसके बाद बसपा प्रदेश के तमाम जिलों में जाकर इस तरह के सम्मेलन करेगी।

बता दें कि बहुजन समाजवादी पार्टी ने साल 2007 में भी इसी तरह की चुनावी रणनीति रची थी तब पार्टी ने दलित और ब्राह्मण वोट पर फोकस किया था। बसपा का ये दांव उस वक्त फिट बैठा था और बीएसपी ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई थी।

यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के बीच बोले तोमर- आज भी सरकार खुले मन से वार्ता के लिए तैयार


संबंधित समाचार