होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी किया यूपी के लिए युवा घोषणा पत्र, इन मुद्दों पर दिया खास ध्यान

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी किया यूपी के लिए युवा घोषणा पत्र, इन मुद्दों पर दिया खास ध्यान

 

कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और केरल से वायनाड के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए पार्टी का घोषणा पत्र (Congress Manifesto) जारी किया। लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस ने कई अहम दावे किए। उन्होंने इस दौरान न केवल बीजेपी बल्कि अन्य दलों पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी आज यहां युवा घोषणापत्र रिलीज कर रही है। सोच ये है कि यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए खोखले शब्द नहीं, किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है। कांग्रेस का घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन जो हो रहा है, वह आप जानते हैं।'

प्रियंका ने बताया इस तरह पुरे करेंगी वादे
 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 'ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है। युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।'

परीक्षा कैलेंडर होगा जारी- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा।'

यह भी पढ़ें- मथुरा: गोवर्धन पुलिस ने हथियार बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार


संबंधित समाचार