होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उन्नाव केस: प्रशासन के मनाने के बाद किया गया पीड़िता का अंतिम संस्कार

उन्नाव केस: प्रशासन के मनाने के बाद किया गया पीड़िता का अंतिम संस्कार

 

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर पीड़िता का शव दफना दिया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य और मंत्री कमल रानी वरुण उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार में पहुंची। वहीं कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने बताया कि परिवार में एक लोग को उचित नौकरी, परिवार की मांग पर शस्त्र लाइसेंस और मुख्यमंत्री से मिलवाने का वादा किया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मान गया।

शव दफनाने से पहले पीड़िता के अंतिम संस्कार की प्रशासनिक तैयारियों के बीच मृतका की बहन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मौके पर नहीं आते और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पीड़िता की बहन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से खुद बात करनी है। उसने यह भी कहा कि उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगने वाली थी।

पीड़िता की बहन ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और घटना के जिम्मेदार आरोपियों को तत्काल फांसी दी जानी चाहिए। पीड़िता के पिता ने भी कहा कि जब तक मुख्यमंत्री खुद नहीं आते, वह अपनी लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।


संबंधित समाचार