जहां एक तरफ दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में बंद है। वही, देश-विदेश की सरकारों ने भी जनता से घर से बाहर बिन काम के निकलने से मना किया है। ऐसे में एक अलग एवं मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़के खिड़की के बाहर टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, कोरोना के कारण घर से बाहर न जाने के कारण लोग घर में बोर हो रहे है। ऐसे में बोरियत दूर करने के लिए इटली के दो लड़कों ने एक मजेदार तरीका निकाला है। दोनों लड़के अपने-अपने घरों की खिड़की से बाहर निकल टेनिस खेलने लगे। ये देख किसी तीसरे शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया। बता दें कि इस वीडियो में दोनों ने बिना गेंद को नीचे गिराए काफी लंबे समय टेनिस खेला।
ow an amazing tennis game lol #tennislover
— Pam (@pamsareesuth) March 16, 2020
🎥: @GsaLegrand pic.twitter.com/Dx0w7F2OFq pic.twitter.com/erCxan88Gc
जिसके बाद टेनिस खेलते दोनों लड़को का 25 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई है। इटली में कोरोना से अब तक 2,900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Coronavirus : इटली में एक दिन में 475 की मौत, भारत में इतने मामले आए सामने