होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमृतसर में नारकोटिक सेल के दो एएसआई रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

अमृतसर में नारकोटिक सेल के दो एएसआई रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

 

अमृतसर में नारकोटिक सेल के दो एएसआई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस डिपार्टमेंट की टीम ने दोनों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। कोर्ट ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

विजिलेंस डिपार्टमेंट को जानकारी मिली थी कि लगभग 6 महीने पहले गुरदित्त सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 16 मार्च को नारकोटिक डिपार्टमेंट ने गुरदित्त सिंह से 200 नशीली दवाइयां बरामद की थी। उसके खिलाफ मकबूलपुरा में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद नारकोटिक सेल के एएसआई तिलक सिंह और प्रगट सिंह ने कहा था कि अभी उससे और भी दवाइयां बरामद करनी है। जिसके बाद उन दोनों ने गुरदित्त सिंह से पैसे मांगे।

जानकारी के अनुसार रिश्वत की बात 15 हजार में फाइनल हुई। जिसके बाद विजिलेंस डिपार्टमेंट ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद दोनों को मंगलवार के दिन कोर्ट में पेश किा गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को दो दिनों के रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अभी तक कई लोगों से पैसे हड़पे हैं।
 


संबंधित समाचार