होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार, अब तक 1,11,266 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार, अब तक 1,11,266 लोगों की मौत

 

देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में पिचले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67,708 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वही, 680 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली है। इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख को पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 73,07,098 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 8,12,390 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा 63,83,442 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे स्वस्थ हो चुके हैं। वही, इस माहामारी के कारण अब तक 1,11,266 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- IPL 2020 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से दी मात, जानें किसने कितने Run बन


संबंधित समाचार