होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आज, ये नेता करेंगे संबोधित

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आज, ये नेता करेंगे संबोधित

 

नागरिकता संशोधन कानून, अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार, बढ़ती बेरोजगारी और किसानों की समस्या जैसे कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है।

कांग्रेस की यह रैली दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होगी। इस रैली को सोनिया गांधी के साथ साथ राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से रैली के लिए तीन मंच बनाए गए हैं।

मुख्य मंच पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ नेता बैठेंगे। वहीं मुख्य मंच के दाहिने और बाएं तरफ सीडब्ल्यूसी के सदस्य, मुख्यमंत्री, पार्टी महासचिव, प्रभारी समेत दूसरे महत्वपूर्ण नेता बैठेंगे। कार्यक्रम के लिए बने मंच पर किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई गई है।

 


संबंधित समाचार