होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना वायरस के 6663 नए मामले आए , संक्रमितों की संख्या 131423 हुई

भारत में कोरोना वायरस के 6663 नए मामले आए , संक्रमितों की संख्या 131423 हुई

 

भारत में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना 6 हजार से अधिक मामले देश में आ रहे हैं। 23 मई को रिकॉर्ड 6663 मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 131423 पर पहुंच गया है। भारत के प्रमुख शहरों में कोरोना वायरस तीसरी स्टेज में पहुंच गया है। इसके कारण मामले बेतहाशा तरीके से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में 23 मई को रिकॉर्ड 2608 संक्रमित पाए गए हैं इनमें से सिर्फ मुंबई में 1566 रोगियों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 759, दिल्ली में 591, गुजरात में 396, उत्तर प्रदेश में 282, राजस्थान में 248, बिहार में 228, मध्यप्रदेश में 201 मामले आए हैं। दूसरी तरफ भारत में अभी तक 131423 मामले सामने आ चुके हैं।

दूसरी तरफ भारत में अभी तक 131423 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 73162 लोगों का उपचार देश के अस्पतालों में चल रहा है। अभी तक 54385 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। जबकि रिकॉर्ड 3868 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।
 

भारत में कल 142 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। वहां पर 60 लोगों ने दम तोड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अभी तक कुल 1577 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 23 मई को गुजरात में 27, दिल्ली में 23 और मध्यप्रदेश में 9 लोगों की मौत हुई है।
 


संबंधित समाचार