होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बिहार में PM की रैली से पहले तेजस्वी का ट्वीट- उम्मीद है मोदी जी आज इन बातों का देंगे जवाब

बिहार में PM की रैली से पहले तेजस्वी का ट्वीट- उम्मीद है मोदी जी आज इन बातों का देंगे जवाब

 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज यानि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में तीन चुनावी सभा संबोधित करेंगे। ऐसे में उनकी रैलियों के लिए तैयारी पूरी हो गई है। लोग पीएम को सुनने के लिए सुबह से ही रैली स्थल पर पहुंचने लगे हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन से मुख्यमंत्री कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की रैली से पहले उन पर हमला बोला है। 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, 'आशा है प्रधानमंत्री जी आज बिहारवासियों को बताएंगे कि शिक्षा,स्वास्थ्य,नौकरी,रोजगार, कृषि,उद्योग जैसे क्षेत्रों में बिहार 15 वर्षों से JDU-BJP सरकार के बावजूद भी राष्ट्रीय औसत के सबसे निम्नतम स्तर पर क्यों है? 40 में से 39 MP देने वाले बिहार को NDA ने बेरोजगारी के सिवाय क्या दिया?'

आपको बता दें कि पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को बिहार में प्रचार करेंगे। वह नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस और राजद के सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव हिसुआ में राहुल गांधी के साथ रहेंगे। हिसुआ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक अनिल सिंह से है। वही, कहलगांव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शक्तिसिंह गोहिल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता होंगे। 

यह भी पढ़ें- बिहार के डिप्टी CM और BJP नेता सुशील कुमार मोदी हुए कोरोना पॉजिटिव, पटना एम्स में भर्ती


संबंधित समाचार