होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष O.P. DHANKAR बोलें- अक्टूबर के पहले सप्ताह में भाजपा पार्टी को मिलेंगे नए चेहरे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष O.P. DHANKAR बोलें- अक्टूबर के पहले सप्ताह में भाजपा पार्टी को मिलेंगे नए चेहरे

 

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में पार्टी संगठन में नियुक्तियां होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सीएम आवास पर देर शाम को अहम बैठक हुई, जिसमें संगठन मंत्री सुरेश भट शामिल हुए। इस दौरान संगठन में नए चेहरों को शामिल करने के साथ-साथ बोर्ड और निगमों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर लंबी विचार विमर्श हुआ।

संगठन संबंधी बैठक करने के बाद बाहर आए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रदेश कार्यकारिणी में नए चेहरों को स्थान मिलेगा। बरोदा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और विपक्ष द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का भारतीय जनता पार्टी मुंहतोड़ जवाब देगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश भट्ट के साथ लंबी मंत्रणा की।

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी संगठन के लोगों से अलग-अलग चर्चा भी की है। मुख्यमंत्री ने संगठन में होने वाले फेरबदल को लेकर पूरे प्रदेश की स्थिति का फीडबैक लिया है। इसके साथ ही पार्टी में शामिल होने वाले नए चेहरों को लेकर भी चर्चा की गई है। माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन और बरोदा उप चुनाव से पहले ही नियुक्तियां हो जाएंगी।
 

यह भी पढ़ें- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोलें- कांग्रेस के पल्ले अब कुछ नहीं रहा...


संबंधित समाचार