होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोलें- कांग्रेस के पल्ले अब कुछ नहीं रहा...

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोलें- कांग्रेस के पल्ले अब कुछ नहीं रहा...

 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की तरफ से बीते दिन राज्यपाल को तीन कृषि कानून के खिलाफ दिए गए ज्ञापन को आधारहीन बताया है। चंडीगढ़ में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पल्ले कुछ भी नहीं रहा है। वह अब दूसरों की भट्टी पर अपने दाने भूनने का काम करती है ।

बता दें अनिल विज ने दावा किया है कि हरियाणा के किसानों के भरम तेजी से दूर हो रहे हैं और जल्द ही वह आंदोलन से मुंह फेर लेंगे। सीजन में फसल खरीद का काम पूरा हो जाने के बाद किसानों के सामने असलियत आ जाएगी।

इसी के साथ अनिल विज ने कहा हैं कि 3 कृषि कानूनों को जब सदन में रखा गया था तो कांग्रेस ने जमकर भ्रांतियां फैलाई थी। इसके अलावा सरकार ने एमएसपी घोषित कर कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी। बड़े हुए एमएसपी का किसानों ने स्वागत भी किया है।

यह भी पढ़ें- अकाली- भाजपा गठबंधन टूटने पर बोलें अनिल विज- उन्हे कुछ गलतफहमी है जो जल्दी दूर कर ली जाएंगी


संबंधित समाचार