होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोनिया गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला, कहा CAB से भारत की आत्मा तार-तार होगी

सोनिया गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला, कहा CAB से भारत की आत्मा तार-तार होगी

 

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नागरिकता कानून से भारत की आत्मा तार-तार होगी।

सोनिया गांधी ने कहा, आज बैंक में पैसा सुरक्षित नहीं है और घर में पैसा रख नहीं सकते हैं। केन्द्र सरकार के क्या ये अच्छे दिन हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर हमला बोलते हुए कहा यह कानून भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा। आज कहां है सबका साथ सबका विश्वास कहां है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से काम-धंधे बर्बाद हो गए हैं।

सोनिया गांधी ने कहा, हम सब इसलिए इक्ट्ठा हुए है क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कठोर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों का आज नौकरी के लिए भटकना होगा। इस पार या उस पार फैसला लेना होगा।

 


संबंधित समाचार