होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शेयर बाजार में आई 500 अंकों की गिरावट, ग्लोबल मार्केट में भी असर

शेयर बाजार में आई 500 अंकों की गिरावट, ग्लोबल मार्केट में भी असर

 

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार के सत्र की शुरुआत बेहद खराब रही। बाजार खुलते ही शुरुआती सेकेंडों में ही सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूट गया वहीं निफ्टी में 170 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बाजार में आई इस भारी गिरावट की वजह दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी बिकवाली है। शेयर बाजार में आई इस गिरावट में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर दोनो ही इंडेक्स 1 फीसद से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं। बाजार की गिरावट में निफ्टी में शुमार 50 के 50 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली तथा यूरोपीय बाजारों के कमजोर रुख से यह कुछ नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 330.45 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त से 34,413.16 अंक पर बंद हुआ। यह इसकी दो सप्ताह में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। पिछले सात सत्रों में सेंसेक्स 2,200.54 अंक टूटा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.15 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,576.85 अंक पर पहुंच गया था। कारोबार के दौरान यह 10,637.80 से 10,479.55 अंक के दायरे में रहा. हालिया गिरावट वाले बैंकिंग शेयरों के अलावा फार्मा और आईटी शेयरों में मूल्यवर्धन वाली लिवाली उभरने से बाजार में तेजी आई।

दरअसल, शेयर बाज़ारों की गिरावट की दो वजहें हैं। पहले आम बजट से शेयर बाज़ार में नकारात्मक माहौल है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर है। कल अमेरिकी शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक डाओजोंस भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। डाओजोंस में 1000 अंकों की गिरावट देखी गई।

दुनिया के बाजारों में कोहराम मचने का असर भारतीय शेयर बाज़ों पर भी पड़ रहा है। अमेरिकी बाजारों में गिरावट की वजह से एशिया के दूसरे शेयर बाज़ारों में भी गिरावट का दौर है। जापान, हांग कांग और चीन के शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई है।


संबंधित समाचार