होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि कानूनों पर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 'बिल तो बनते बिगड़ते रहते हैं, दोबारा आ जाएंगे'

कृषि कानूनों पर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 'बिल तो बनते बिगड़ते रहते हैं, दोबारा आ जाएंगे'

 

Farm Laws: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) और तीनों कृषि कानूनों की वापसी (Farm Laws Repealed) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिल तो बनते बिगड़ते रहते हैं, दोबारा बन जाएंगे कोई देर थोड़ी नहीं लगती है। वहीं उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में मौजूदा मुख्यमंत्री का जादू अभी बरकरार है, उनका कोई तोड़ नहीं है।

मीडिया से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा, ''इस बिल का चुनाव से कोई लेना देना नहीं हैं। आप अच्छी तरह से जानते हैं कि तथाकथित किसानों के अपवित्र गठजोड़ ने पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद जैसे अपवित्र नारे लगाए थे। मोदी जी के लिए और बीजेपी के लिए राष्ट्र हमेशा से सर्वप्रथम है। बिल तो बनते रहते हैं बिगड़ते रहते हैं वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे इन्हें बनाने में कोई देर नहीं लगती है। लेकिन मैं तो मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने बड़े दिल का परिचय दिया, जो उन्होंने बिल और राष्ट्र में से राष्ट्र को चुना और जिन लोगों के गलत मंसूबे थे जो मंच से पाकिस्तान और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मुझे लगता है कि उसके ऊपर एक अच्छा प्रहार किया है। चुनाव का जहां तक मामला है तो यहां पीएम मोदी और सीएम योगी का कोई तोड़ नहीं है। यूपी में सीएम योगी का जादू अभी भी बरकरार है।''

सक्षी महाराज के इस बयान के बाद सपा (SP) ने उन पर जमकर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि, ''भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा- फिर कृषि बिल ला सकती है भाजपा सरकार। किसानों से झूठी माफी मांगने वालों की ये सच्चाई है।''

 

यह भी पढ़ें- NMRC की ट्रांसजेंडरों को बड़ी सौगात, मेट्रो स्टेशनों पर बनाए जाएंगे अलग टॉयलेट


संबंधित समाचार