होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रजत शर्मा ने दिया DDCA के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कहा सिद्धातों के साथ नहीं कर सकता समझौता

रजत शर्मा ने दिया DDCA के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कहा सिद्धातों के साथ नहीं कर सकता समझौता

 

जाने माने पत्रकार और DDCA के अध्यक्ष रजत शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रजत शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा के उनके लिए अपने सिद्धातों, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करते हुए डीडीसीए का काम करना संभव नहीं हो रहा है इसलिए वे पद छोड़ रहे हैं।

रजत ने कहा कि वे किसी भी तरह का समझौता करना नहीं चाहते हैं। रजत शर्मा ने सवा साल पहले ही हुए चुनावों में आधे से ज्यादा वोट हासिल करते हुए अध्यक्ष पद हासिल किया था। वह चुनाव बीसीसीआई के नए संविधान के प्रावधानों के तहत हुआ था, लेकिन कई लोगों ने इस सही चुनाव नहीं माना था और दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी। इस मांग के साथ रजत शर्मा पर इस्तीफे का दबाव भी डाला जा रहा था।

रजत शर्मा ने अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए कहा, आज मैंने डीडीसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और उसे एपेक्स काउंसिल को भेज दिया है। मैं आप सभी को इस दौरान मुझे दिए गए भरपूर समर्थन, सम्मान और लगाव के लिए धन्यवाद करता हूं। दिल्ली क्रिकेट को शुभकामनाएं।


संबंधित समाचार