होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप, बोले- जल्द टूटेगा भ्रम

राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप, बोले- जल्द टूटेगा भ्रम

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि मोदी के पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। जल्द ही ये भ्रम टूटेगा।

दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। 1. नोटबंदी 2. GST 3. कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था 4. अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सत्यानाश, उनके पूँजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा।' 

बता दें कि राहुल गांधी लगातार ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को फ्रांस से भारत पहुंचे राफेल विमानों को लेकर भी मोदी सरकार से सवाल पूछे थे. उन्होंने पूछा था, 'प्रत्येक विमान की कीमत 526 करोड़ की बजाए 1670 करोड़ क्यों दी गई? 126 की बजाए सिर्फ 36 विमान ही क्यों खरीदे? एचएएल की बजाए दिवालिया अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का कांट्रैक्ट क्यों दिया गया?'

यह भी पढ़ें- भारत में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 52 हजार से अधिक केस आए सामने


संबंधित समाचार