होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पटियाला में दो हॉकी खिलाड़ियों की हत्या, जानें क्या है मामला

पटियाला में दो हॉकी खिलाड़ियों की हत्या, जानें क्या है मामला

 

पंजाब के पटियाला में दो हॉकी खिलाड़ियों की हत्या कर दी गई है। कुछ युवकों के साथ झगड़े के क्रम में दोनों हॉकी खिलाड़ियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस नें शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है मामला दोनों खिलाड़ी बिजली बोर्ड में कार्यरत थे। उनका नाम अमरीक सिंह और हैप्पी था। दोनों पटियाला के प्रतापनगर से वॉलीबॉल खेलकर लौट रहे थे। तभी एक ढ़ाबे के बाहर कुछ युवकों से उनका झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपनी बंदूक निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें दोनों खिलाड़ियों की मौत हो गई। पंजाब पुलिस कर रही तलाश दोनों खिलाड़ियों को गोली मारने वाले शख्स की पुलिस तलाश कर रही है। उनका कहना है कि वो जल्द से जल्द उस युवक को गिरफ्तार करेगी और हत्या के आरोप में उस पर कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार