होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पुणे: हॉस्पिटल में भर्ती अरुण शौरी से पीएम मोदी ने लिया हालचाल

पुणे: हॉस्पिटल में भर्ती अरुण शौरी से पीएम मोदी ने लिया हालचाल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की और उनका हाल जाना, इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, मैंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से पुणे में मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना, उनके साथ शानदार बातचीत हुई. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।

बता दें कि राफेल सौदे को लेकर शौरी ने मोदी सरकार की खुलेआम आलोचना की थी और इस मुद्दे पर बेहद मुखर रहे थे। डॉक्टर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। वह बातचीत कर रहे हैं और समय पर ठीक से खाना भी खा रहे हैं।

डॉक्टर ने बताया था, शौरी के मस्तिष्क में चोट आई थी। इसमें आंतरिक रक्तस्राव और मस्तिष्क में सूजन भी था। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद शौरी 1999-2004 के दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में केंद्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विनिवेश मंत्री थे। रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित शौरी ने 1967-1978 के दौरान विश्व बैंक के साथ एक अर्थशास्त्री के रूप में भी काम किया है।


संबंधित समाचार