होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CAB को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध जारी, आज असम में कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील दी गई

CAB को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध जारी, आज असम में कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील दी गई

 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध जारी है इन राज्यों में असम की स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ी है। राज्य के कई इलाकों में कर्फ्यू तक लगाना पड़ा। पूर्वोत्तर के राज्यों में 6 दिन से उग्र प्रदर्शन जारी है। वही अब असम में शनिवार को कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक सात घंटे के लिए ढील दी गई। हालांकि, इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

वहीं, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन ने 3 दिन के लिए सत्याग्रह का ऐलान किया। नगा स्टूडेंड्स फेडरेशन ने शनिवार को 6 घंटे के लिए बंद बुलाया है। असम में हजारों मुस्लिमों ने नागरिकता कानून के विरोध में शुक्रवार को रैली निकाली। दिल्ली पुलिस ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के 42 छात्रों को हिरासत में लिया।

असम में इस कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए राजधानी गुवाहाटी के अलावा मोरीगांव, सोनितपुर और डिब्रूगढ़ में सेना और असम राइफल्स की आठ टुकड़ियां तैनात की गयी हैं। हर टुकड़ी में करीब 70 जवान होते हैं। प्रदर्शनकारियों के हिंसा पर उतर जाने के बाद 11 दिसंबर को सेना बुलाई गई थी।


संबंधित समाचार