होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पहलवानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा, आरोपों की जांच और उचित कार्रवाई की मांग

पहलवानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा, आरोपों की जांच और उचित कार्रवाई की मांग

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।  आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।"

बता दें कि साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, आज यानि दूसरे दिन भी पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। वह बृज भूषण शरण सिंह के इस्तीफे और आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं। 


संबंधित समाचार