होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

 

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मदिन है। वह 75 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी है और उनकी लंबी उम्र की कामना की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा करने को लेकर बेहद दयालु हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' 

वही, गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।' 

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिवस को हार्दिक शुभकामनाएं। वे विचारवान एवं दृढ़ निश्चयी होने के साथ-साथ विषयों तथा नीतियों की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। उनके अनुभव से देश लाभान्वित हो रहा है।मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें- देशभर में आज से अनलॉक-5 की शुरुआत, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद


संबंधित समाचार