होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उत्तर प्रदेश दिवस पर राष्ट्रपति,PM मोदी और CM योगी समेत कई नेताओं ने राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश दिवस पर राष्ट्रपति,PM मोदी और CM योगी समेत कई नेताओं ने राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं

 

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।"

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।" 

 

वहीं, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा, "आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को 'आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने हेतु संकल्पित हों।"

 

इसके अलावा अमित शाह ने कहा, "सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।"

 

बता दें कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।  पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। मई 2017 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की।


संबंधित समाचार