होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा से बिहार जा रहे एक ही परिवार के नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत

हरियाणा से बिहार जा रहे एक ही परिवार के नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत

 

हरियाणा (Haryana) से बिहार जा रहे एक ही परिवार के नौ लोगों की सड़क हादसे (Road Accident) में मौत (Death) हो गई। जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा और किशोरी शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh Districts) में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ही परिवार के 10 लोगों को अपने चपेट में ले लिया।

इसमें से 9 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियों में 10 लोग सवार थे। सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे। हादसे में स्कॉर्पियों के 9 लोग मौत का शिकार हो गए। इनमें 5 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां देखा कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा ट्रक में घुसा हुआ था। सभी स्कॉर्पियो स्वार गाड़ी के नीचे दब गए थे। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सभी लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। घटना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

और पढ़े Haryana News | Chhattisgarh News | Rashifal | Jokes


संबंधित समाचार