होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पीएम मोदी की अपील, मतदान में बड़ी संख्या में लें हिस्सा और लोकतंत्र के इस पर्व को बनाएं सफल

पीएम मोदी की अपील, मतदान में बड़ी संख्या में लें हिस्सा और लोकतंत्र के इस पर्व को बनाएं सफल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लोगों से अपील की है। उन्होंने ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में कहा कि मैं आम लोगों से अनुरोध करता हूं कि वह मतदान में बड़ी संख्या में हिस्सा लें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं। पीएम ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हो रहे मतदान को लेकर भी ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने मराठी में लोगों से वोट डालने के लिए घरों से निकलने की अपील की।

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने कोशिश में जुटी हुई हैं, जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का फायदे उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने जुगत में है।

बता दे हरियाणा में राज्य के लगभग 1.82 करोड़ मतदाता 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1064 पुरुष, 104 महिलाएं और एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।राज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा चुनावों के लिए कुल 29400 बैलेट यूनिट, 24899 कंट्रोल यूनिट और 27611 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।


संबंधित समाचार