होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पीएम मोदी का आज 69वां जन्मदिन, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी का आज 69वां जन्मदिन, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस वक्त पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी उन्हें बधाई मिल रही है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक सभी उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने भी प्रधानमंत्री को नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम मिलकर नेपाल-भारत द्विपक्षीय संबंधोंको और अधिक मजबूत करते जाएंगे.।

पीएम मोदी को शाह ने बधाई देते हुए लिखा, दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा अपार ऊर्जा के स्रोत, सर्व लोकप्रिय, कर्मठ, आदरणीय प्रधानमन्त्री श्री जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। मैं आपकी लम्बी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करता हूं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, देश का सम्मान आपके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, आज, मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले 130 करोड़ साथी नागरिकों में शामिल हो रहा हूं। वह एक निर्णायक नेता हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। गोयल ने आगे लिखा, न्यू इंडिया के निर्माण के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं, हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, पीएम श्री नरेंद्र मोदीजी ने अपने नेतृत्व कौशल के चलते विश्व में भारत की एक अलग पहचान कायम की. ग्रामोदय से भारत उदय तक, आयुष्मान भारत से किसान सम्मान निधि तक, धारा 370 से तीन तलाक की कुप्रथा हटाने तक आपके हर निर्णय ने भारत और भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी पीएम मोदी को बधाई दी गई है बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, आदर्शवादी राजनेता और देश के यशस्वी प्रधानसेवक श्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।


संबंधित समाचार