होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PM मोदी ने किया झारखंड विधानसभा भवन का उद्घाटन, कहा 100 दिन में जनता ने ट्रेलर देखा, अभी फिल्म बाकी

PM मोदी ने किया झारखंड विधानसभा भवन का उद्घाटन, कहा 100 दिन में जनता ने ट्रेलर देखा, अभी फिल्म बाकी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया। तीन राष्ट्रीय योजनाएं खुदरा दुकानदार पेंशन योजना, एकलव्य आवासीय विद्यालय योजना और प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना भी शुरू कीं। साथ ही उन्होंने 299 करोड़ रुपए की लागत से तैयार साहिबगंज मल्टी मॉडल बंदरगाह का भी उद्घाटन किया।

मोदी ने कहा कि कानून और कोर्ट से खुद को ऊपर समझने वाले जमानत के लिए अदालत के चक्कर काट रहे हैं। जनता को लूटने वालों उनकी सही जगह पहुंचाने का संकल्प है। इस पर काम हो रहा है और कुछ लोग चले भी गए हैं। मोदी इससे पहले 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में रांची पहुंचे थे।

मोदी ने कहा, देश के करोड़ों किसानों और कारोबारियों को पेंशन सुनिश्चित करने वाली योजनाओं की शुरुआत झारखंड से हो रही है। हम देश को बनाने वाले सभी वर्गों को बुढ़ापे में पेंशन के लिए योजनाएं लाए हैं। साहिबगंज टर्मिनल प्रोजेक्ट झारखंड ही नहीं देशभर को पहचान देगा। यह हल्दिया बनारस जलमार्ग का अहम हिस्सा है। जो झारखंड को देश और विदेश से जोड़ेगा। इससे विकास की नए अवसर पैदा होंगे।

झारखंड के किसानों की पैदावर और उनके लिए यह टर्मिनल बहुत फायदेमंद साबित होगा। चुनाव के समय मैंने कामदार और दमदार सरकार देने का वादा किया था। ऐसी सरकार जो पहले से ज्यादा काम करेगी। बीते 100 दिन में जनता ने ट्रेलर देख लिया है, अभी फिल्म बाकी है। हमारा संकल्प था मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाना, पहले 100 दिन में इसे सुनिश्चित किया। आतंकवाद के खात्मे और जम्मू-कश्मीर को विकास के साथ जोड़ने का संकल्प भी पूरा किया।

 


संबंधित समाचार