होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमरिंदर सिंह सरकार की नीतियों से परेशान हैं पंजाब की जनता : राकेश राठौर

अमरिंदर सिंह सरकार की नीतियों से परेशान हैं पंजाब की जनता : राकेश राठौर

 

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा उम्मीदवारों को प्रताड़ित करके नगरपालिका एवं पंचायत परिषदों के चुनाव जीतने की फिराक में है।

राकेश राठौर ने गुरूवार को कहा, "किसानों के वेश में कांग्रेसी भय का वातावरण बनाने के प्रयास में है। कई स्थानों पर भाजपा नेताओं के घेराव और मारपीट की घटनाएं हो रही है तथा पुलिस प्रशासन भी कांग्रेसियों के दबाब में काम करता प्रतीत होता है।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा उम्मीदवारो को उम्मीद से अधिक समर्थन मिल रहा है। राज्य के लोग अपने मताधिकार का सदुपयोग कर कांग्रेसियों को सत्ता से बाहर करके देंगे। भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं  समर्थक पूरी सजगता से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सन्मान करते हुए मैदान में डटे हुए है।"

यह भी पढ़ें- तरुण चुघ बोले- निगम चुनाव में हार देख कर पंजाब में गुंडाराज को बढ़ावा और संरक्षण दे रही है कांग्रेस


संबंधित समाचार