होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जेपी नड्डा का बिलासपुर दौरा, कांग्रेस पर जमकर बरसे, बोले- एक भी विकास का पत्थर नहीं लगाया

जेपी नड्डा का बिलासपुर दौरा, कांग्रेस पर जमकर बरसे, बोले- एक भी विकास का पत्थर नहीं लगाया

 

JP Nadda in Himachal Pradesh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज हिमाचल के बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया। वहीं जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

एक भी विकास का पत्थर नहीं लगाया- जेपी नड्डा 

जेपी नड्डा ने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि - सरकार ने हिम केयर का 50 करोड़ भी नही दिया है। कांग्रेस ने यहां एक भी विकास का पत्थर नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम और सनातन विरोधी तथा राष्ट्रद्रोही पार्टी है। सोनिया गांधी के लिए श्रीराम सिर्फ काल्पनिक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में राम मंदिर का केस लटकाने का काम किया। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल संविधान की पुस्तक लेकर घूमता रहता है, लेकिन खुद उसे पड़ता नहीं है। आगे जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता को याद रखना चाहिए कि बीजेपी वही पार्टी है जिसने अनुच्छेद 370 हटाया, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई  ट्रिपल तलाक जो कांग्रेस ने भारत मे चला रखा था। उसे खत्म किया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नड्डा ने कहा कि इस बार चुनाव में हमारा लक्ष्य 400 पार का लक्ष्य है। सिर्फ अनुराग ठाकुर को चुनाव जिताना लक्ष्य नहीं है, बल्कि विकसित भारत का भी लक्ष्य है। मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे तो भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बना जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में लोकसभा चुनावों की कुल 4 सीटे हैं। इन सीटों पर मतदाता को 7वें चरण में वोटिंग होनी है, यानि 1 जून को वहीं इस दिन हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव भी होने हैं।


संबंधित समाचार